BusinessFoodsGamesTravelएंटरटेनमेंटदुनियापॉलिटिक्स

Vande Bharat Train: इंतजार खत्म, इस रूट पर आज रेलवे ट्रैक पर उतरेंगी दो नई वंदे भारत, मिलेगा पसंदीदा भोजन

Vande Bharat Express train start on Patna Lucknow and Ranchi Varanasi route

वंदे भारत ट्रेन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी रूट पर दो नई वंदे भारत ट्रेनें सोमवार यानी आज ट्रैक पर उतर जाएंगी। पटना-लखनऊ वंदे भारत पीडीडीयूनगर-वाराणसी कैंट होकर अयोध्या और लखनऊ तक आवाजाही करेगी। रांची-वाराणसी वंदे भारत का अंतिम ठहराव कैंट स्टेशन होगा। इन दोनों ट्रेन में टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। 18 और 19 मार्च को कैंट से अयोध्या के बीच ट्रेन में सीटें नहीं है।

19 मार्च को एग्जिक्यूटिव क्लास में सिर्फ एक सीट बची है। वहीं, काशी-अयोध्या के बीच सीसी में 870 रुपये और ईसी में 1495 रुपये किराया है। वहीं, 18 मार्च को 20887 रांची-वाराणसी वंदेभारत में एग्जिक्यूटिव क्लास फुल है। जबकि चेयरकार में पर्याप्त सीटें है। रांची-वाराणसी के बीच सीसी का टिकट 1450 रुपये और ईसी 2675 रुपये है।

ये रहेगा रूट, मिलेगा मनपसंद भोजन

आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार नई वंदेभारत में यात्री पसंदीदा खाना खा सकते हैं। इसके लिए टिकट के साथ ही बुकिंग होगी। ट्रेन संख्या 22345 वंदे भारत पटना स्टेशन से सुबह 6.05 बजे छूटेगी। आरा, बक्सर होते हुए सुबह 8.40 बजे पीडीडीयूनगर स्टेशन, 9.40 बजे कैंट स्टेशन, दोपहर 12.15 बजे अयोध्या धाम और 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 22346 गोमती नगर लखनऊ से अपराह्न 3.20 बजे खुलेगी और शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम, रात 8 बजे कैंट स्टेशन, 8.50 बजे पीडीडीयू नगर स्टेशन, बक्सर, आरा होते हुए 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसकी शुक्रवार को आवाजाही बंद रहेगी। वहींं, 20887 वंदेभारत सुबह 5.10 बजे रांची से खुलेगी और मूरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, पीडीडीयूनगर होते हुए दोपहर 1 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 22888 वंदेभारत कैंट स्टेशन से शाम 4.05 बजे खुलेगी और रात 11.55 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। सात घंटे 50 मिनट में राची-वाराणसी की दूरी तय होगी।

क्या कहते हैं अधिकारी

नई वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को पसंद का खाना परोसा जाएगा। यात्रियों को टिकट बुक करते समय ही खाने की कैटेगरी तय करनी होगी। -अजीत सिन्हा, सीआरएम, आईआरसीटीसी


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button