BusinessFoodsGamesTravelएंटरटेनमेंटदुनियापॉलिटिक्सवाराणसी तक

अवैध होर्डिंग के खिलाफ चला अभियान

ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

नगर निगम ने रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाया। निजी भवनों पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग हटाए गए। नगर निगम प्रशासन ऐसी कंपनियों, विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी करेगा जिन्होंने शर्तों का उल्लंघन किया है।

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों अवैध होर्डिंगों के खिलाफ हुई कार्यवाही को लेकर पूर्वांचल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन ने नगर निगम के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे उच्च न्यायालय ने पहली सुनवाई में ही वापस कर दिया। अब निगम प्रशासन अभियान तेज करेगा। जिन होर्डिंग का निगम में शुल्क जमा किया गया है उन्हें नहीं हटाया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button