वाराणसी-तक
Trending

Varanasi News : नाटी इमली के विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप में मची भगदड़, कई लोग दबे, पुलिस लाठीचार्ज।

वाराणसी के नाटी इमली में भारत मिलाप में आज भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मेले में श्री राम के पुष्प विमान के साथ पहुंचे यादव बांधों को पुलिस ने रोक दिया इसके बाद दोनों में नोक झोक होने लगी देखते ही देखते खींचातानी भी शुरू हो गई।

इस दौरान मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के बेटे की भी पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान भीड़ पर काबू हो गई कई लोग दब गए कई लोगों ने जूता चप्पल फेंक कर मारे इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा इससे हालात और बेकाबू हो गई।

बताया जा रहा है की नाटी इमली भरत मिलाप मैदान में 5 मिनट की लीला देखने के लिए लगभग 5 लाख 5 लाख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिसके कारण यहां पांव भर रखने की जगह नहीं बची है। इसी दौरान अचानक से भगदड़ मच गया। लोग एक के बाद एक दूसरे पर गिरते रहे इस दौरान कुछ लोगों को चोट भी आई।

भगदड़ को देखते हुए भीड़ इतनी बेकाबू हो गई की पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। इस घटना में भाजपा के एक मंत्री के लड़के से भी पुलिस की हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

यादव बंदू बैरिकेडिंग के अंदर जाना चाहते थे।

नाटी इमली मैदान पर यादव बंधु 3.45 बजे 100 मीटर दूर मंदिर से श्री राम लक्ष्मण और माता सीता का पुष्प विमान लेकर पहुंचे थे।

बैरिकेडिंग पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सिर्फ पुष्पक विमान और उसके साथ के लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी। साथ चल रहे सैकड़ो यादव बंधुओ ने इसका विरोध किया।

जिस पर बहस होने लगी। इसके बाद यादव बंधु बाली हटाने की जीत पर प्रशासन के सामने उड़ गए। और प्रशासन के साथ धक्का मुक्की होने लगी। अचानक बारात के पीछे से आने से भीड़ बढ़ गई। जिसके चलते भीड़ का दबाव बढ़ गया और लोग गिर पड़े इसके बाद भगदड़ मच गई।

481 साल से लग रहा है मेला।

चित्रकूट रामलीला समिति का विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली का भारत मिलाप हर साल वाराणसी में होता है। इसमें लीला स्थल पर यादव बंधु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचते हैं। लीला समाप्त होने पर यादव समाज भगवान श्री राम माता सीता लक्ष्मण हनुमान और भरत शत्रुघ्न के पुष्पक विमान को उठाकर अयोध्या नगरी की तरफ प्रस्थान करते हैं।

यदुकुल के कंधे पर पिछले 481 सालों से यह मिलन होता आ रहा है। जब इस मैदान में बने खास चबूतरे पर अस्ताचलगामी सूर्य की किरणें 4:40 पर एक नियत स्थान पर पड़ती है तभी श्री राम और लक्ष्मण दूसरे चबूतरे पर दंडवत लेते भारत और शत्रुघ्न की तरफ दौड़ पड़ते हैं। इस 2 मिनट की लीला को देखने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं गले मिलने के बाद चारों भाई सभी को दर्शन देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button