अयोध्या में दिवाली के बाद काशी में देव दीपावली मनाएंगे
Dev Deepawali 2020 आभासी दुनिया में काशी की अनोखी अद़भुत दीपावली की रंग बिरंगी छटा नजर आने लगी है। अनोखे जल उत्सव और लक्खा मेले के इस आयोजन में देस विदेश से पर्यटकों की जुटान अभी से शुरू हो चुकी है।
वाराणसी,। उत्सवधर्मी और उत्सवप्रिय काशी में तो बस बहाना पर्व, उत्सव और त्योहारों के मनाने का होना चाहिए, देखते ही देखते वह देश और विदेश में भी लोकप्रिय होने लगता है। आभासी दुनिया में काशी की अनोखी अद़भुत दीपावली की रंग बिरंगी छटा नजर आने लगी है। अनोखे जल उत्सव और लक्खा मेले के इस आयोजन में देस विदेश से पर्यटकों की जुटान अभी से शुरू हो चुकी है।
देव दीपावली जो दशक भर पहले काशी और काशी क्षेत्र का उत्सव हुआ करता था वह अब इसके बाहर भी अपने पांव पसार चुका है। इस आयोजन की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बार के आयोजन में शामिल होने आ रहे हैं। वहीं आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग भी खासा सक्रिय है।
[otw_shortcode_wp_embed_content title=”अयोध्या में दिवाली के बाद काशी में देव दीपावली मनाएंगे योगी, गंगा में होगा लेजर शो” width=”500″ height=”340″]https://varanasicoveragenews.com/coverage/after-diwali-in-ayodhya-yogi-will-celebrate-dev-diwali-in-kashi/[/otw_shortcode_wp_embed_content]
शुक्रवार की ही भांति शनिवार को भी यूपी टूरिज्म ने देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा के आयोजन को लेकर जानकारी साझा करते हुए काशी के अनोखे उत्सवी वैभव का बखान किया। शनिवार को पोस्ट में लिखा कि – ‘कार्तिक पूर्णिमा की पावन तिथि पर श्रद्धालु करेंगे गंगा स्नान। लाखों दीयों के बिछौने से जगमग होगी बाबा विश्वनाथ की नगरी।’